मंडी:परी शर्मा- हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। राज्य के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से गुलजार होने शुरू हो गए और प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। मंडी जिले के उंची पहाड़ियों में भी इस सीजन की तीसरी बर्फबारी हुई है। जिला के गाडागुसैणी में जंहा इस साल का तीसरा हिमपात हुआ है , वही मंडी के बाकी क्षेत्र पराशर, कमरुनाग, और शिकारी देवी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी हैं। जिसकी वजह से अब जिले के निचले इलाके में तापमान मे कमी आई हैं, वहीं प्रशासन ने ऊपरी क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी हैं।
बर्फबारी में अटखेलियां करते लोग आ रहे नज़र
मंडी एडीएम अश्वनी कुमार ने बताया की ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं, इसलिए बेवजह लोग कहीं भी न जाये, खास कर बर्फ वाले इलाके में । बता दें की हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बीते दो दिनों से मौसम खराब चल रहा है और आज जिला के कई क्षेत्रों में जंहा तापमान में गिरावट हुई हैं। वहीं छोटी काशी मंडी के सराज के उंचाई वाले क्षेत्र गाडागुसैणी, कमरुनाग, पराशर, बरोट, और शिकारी देवी में इस साल सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की गिर रही फाहो से जंहा ईलाका सफेद हो चुका है। वही अब इन क्षेत्रों में दिनचर्या पर भी खासा असर पड़ने वाला है। बर्फबारी से जिला में ठंड भी बढ़ गई है। वही बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल उठे है। किसानों को बर्फबारी का काफी समय से इंतजार था क्योकि बर्फ फसलों के लिए लाभदायक होती है। वही बारिश होने से अब किासान भी गेंहू की बिजाई का कार्य आरभं कर देगे।
