सचिन शर्मा, मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली ने सफेद चादर ओढ़ ली हैं। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े यह पर्यटन नगरी किसी जन्नत से कम नहीं लग रही हैं। मनाली और इसके आसपास के क्षेत्र पूरी तरह से बर्फ से ढके हुए हैं और चारों और चांदी की चांदी बिखरी हुई नजर आ रही हैं। यही वजह है कि पर्यटक भी पर्यटन नगरी मनाली की ओर आकर्षित हो रहे हैं और यहां बर्फ़ में जमकर खेलने का लुत्फ उठा रहे हैं।
घाटी में बीते दिनों हुई जमकर बर्फबारी के बाद मनाली पर्यटकों से गुलजार होने लगी हैं। बात करें मनाली सहित इसके आस पास के पर्यटन स्थल की तो इन दिनों यहां पर पर्यटकों की खासी भीड़ देखने को मिल रही हैं । पर्यटक यहां पंहुच कर बर्फ के बीच खूब अटखेलियां कर रहे और साहसिक गतीविधियों का भी जमकर लुत्फ उठा रहें हैं। बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं ।
पर्यटक मनाली पंहुच कर साहसिक गतिविधियों के साथ-साथ बर्फ के बीच खूब मस्ती कर रहे हैं । मनाली घूमने आए पर्यटकों का कहना है कि उन्हें यहां पर आकर काफी अच्छा लग रहा हैं और वह यहां पर बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटकों का कहना है की उन्होंने पहली बार बर्फ देखी है और वह काफी खुश हैं।
