सोलन : योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से शिष्टाचार भेंट की। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद कर्नल धनीराम शांडिल की पहली मुलाकात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ यह थी।
प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर की चर्चा
दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान कर्नल धनीराम शांडिल ने हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की,और किस तरह से प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा सकता है इसको लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान धनीराम शांडिल की बातों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ध्यान से सुना और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया कि आज उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य सम्बंधित मुद्दों को लेकर और हिमाचल में किस तरह से स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा सके इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की गई है और उन्हें पूरा आश्वासन उनकी ओर से मिला है। इस दौरान हिमाचली शॉल टोपी केंद्रीय मंत्री को भेंट की गई है।
