By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
Uncategorized

हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/01/26 at 10:28 PM
Share

मंडी : परी शर्मा – कृषि क्षेत्र में हिमाचल में जिला मंडी के तहत करसोग के नांज गांव के नेकराम शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। नेकराम शर्मा पिछले करीब 20 सालों से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 9 अनाजों की पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित करने का नेक कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए नेकराम शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

रसायनिक खेती छोड़ शुरू की थी प्राकृतिक खेती

नाज गांव के साधारण परिवार में जन्मे नेकराम शर्मा वर्ष 1992 से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। इससे पहले नेकराम शर्मा रसायनिक खेती करते थे, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए नेकराम शर्मा ने जहर वाली खेती को छोड़कर करीब 20 साल पहले 6 बीघा भूमि पर प्राकृतिक खेती की तकनीक से जुड़ने के लिए कदम बढ़ाए। इसके लिए उन्होंने सोलन में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के प्रोफेसर डॉ जेपी उपाध्याय से ट्रेनिंग के दौरान प्राकृतिक खेती के टिप्स लिए। इसके अतिरिक्त नेकराम शर्मा ने बेगलुरु में स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय धारवाड़ से भी प्राकृतिक खेती की तकनीक की जानकारी हासिल की।

गलत खानपान के कारण है बीमारिया

नेक राम शर्मा ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का लंबा सफर रहा, वे किसान है । उनके पिता दादा भी खेतीबाड़ी करते थे। पढ़ाई करने के बाद वे भी नौकरी की तलाश में भटके लेकिन नौकरी नही मिली, जिसके बाद वे खेतीबाड़ी में जुट गए। उन्होंने बताया कि उन्हे कभी अवार्ड नही मिला और जब अवार्ड मिल रहा है तो उन्हे यकीन नही हो रहा है। वो बताते है कि ये सपने जैसा है वे अपनी बात मीडिया में नही देते उनका सीधा रिश्ता किसानों से है। उनका मानना है कि जो खेतों में उगेगा वही पेट में जाएगा। आज बीमारियां चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जिसका मुख्य कारण गलत खानपान है।

अन्न तभी मिलेगा जब करेंगे खेती बाड़ी

नेक राम शर्मा बताते है कि कृषि विभाग, विश्वविद्यालय और पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मार्गदर्शन से वे आगे बढ़े है। पहले वे खेती बाड़ी के लिए स्वतंत्र थे लेकिन अब सम्मान मिलने के बाद नैतिक तौर पर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ गई है। खेती छोड रहे किसानों से उन्होने कहा कि आखिर में खेतीबाड़ी ही काम आएगी क्योकि ये एक ऐसा व्यवसाय है जो कभी खत्म नही होगा। हमे जिंदगी जीने के लिए अन्न चाहिए और अन्न तभी मिलेगा जब खेती बाड़ी करेगे। मिट्टी को मां समझकर प्यार करेगें, बिना जहर दिए खेती बाड़ी करेगे तो हम अपना स्वास्थ्य अच्छा रखेगें। उन्होंने कहा कि लोग खेती ना छोड़े बल्कि किचन गार्डन या अन्य तरह की खेती करे।

TAGGED: Mandi farmer will get padam shree award
Chandrika January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चोरी हुई बोलेरो जीप को कांगड़ा जिला के रक्कड़ से किया बरामद
Next Article तीर्थ श्री रेणुकाजी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?