By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चोरी हुई बोलेरो जीप को कांगड़ा जिला के रक्कड़ से किया बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > Uncategorized > चोरी हुई बोलेरो जीप को कांगड़ा जिला के रक्कड़ से किया बरामद
Uncategorized

चोरी हुई बोलेरो जीप को कांगड़ा जिला के रक्कड़ से किया बरामद

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/01/26 at 8:24 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – घुमारवी थाना के तहत शिमला – मटौर नेशनल हाइवे पर स्थित निहारी कस्बे से मंगलवार सुबह करीब 6 बजे चोरी हुई बोलेरो जीप को कांगड़ा जिला के रक्कड़ क्षेत्र से बरामद कर ली गई है। जीप चोरी करने वाले शातिर आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पता चला जीप का

निहारी से चोरी हुई जीप को बरामद करने के लिए पुलिस लगातर जांच कर रही थी। मंगलवार को सुबह 6 बजे जीप चोरी होने के महज एक घण्टे बाद ही पुलिस ने दधोल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल कर पाया था कि जीप को हमीरपुर की तरफ ले जाया गया है। जिसकी बिनाह पर पुलिस ने जांच को आगे बढाया था। इसके बाद भोटा में लगे कैमरों में जीप दिखाई दी थी। जांच के दौरान हमीरपुर व रँगस में लगे सीसीटीवी कैमरों में जीप दिखी थी।
इन सब कैमरों में जीप के दिखाई देने के बाद पुलिस ने कांगड़ा जिले के रक्कड़ में लगे कैमरों की जांच की तो पाया कि वहां भी उक्त जीप आई है व कैमरों की फुटेज में पता चला कि वहां एक व्यक्ति जीप से बाहर भी निकला था।

घुमारवी पुलिस ने कांगड़ा जिले की रक्कड़ थाने की पुलिस की सहायता से क्षेत्र में छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान गुप्त सूत्रों ने बताया कि यह जीप क्षेत्र के एक घर के बाहर खड़ी हुई देखी गई है। पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर दबिश दी । इस दौरान एक घर के आंगन में जीप बरामद कर ली गई। जिस घर के आंगन में जीप बरामद हुई उस घर के मालिक ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार यह गाड़ी यहां खड़ी करके गया है। उसके घर नदोन के नजदीक अमलैहड़ क्षेत्र में हैं। दो दिनों के भीतर ही चोरी हुई जीप को बरामद कर लेना घुमारवी पुलिस की बड़ी कामयाबी रही है।

TAGGED: Bilaspur jeep stolen
Chandrika January 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू में भगवान रघुनाथ की यात्रा के साथ मनाया गया बसंत उत्सव, यहाँ निभाई जाती है राम भरत के मिलन की परम्परा
Next Article हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुटलैहड़ में भाजपा की जीत का दावा, धर्मेंद्र राणा बोले- संगठन पूरी मजबूती से मैदान में

Ago

नूरपुर में मातृ-शिशु चिकित्सालय के लिए 3.18 करोड़ की स्वीकृति

Ago

चिंतपूर्णी मंदिर में भारी भीड़, व्यवस्थाओं पर बढ़ा दबाव; दर्शन को लगा 2–3 घंटे का समय

Ago

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण पर विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेशवासियों को किया आमंत्रित

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?