By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पहली बार जीते विधायक दो दिन के ट्रेनिंग सेशन में सीखेंगे सदन कार्यवाही के गुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पहली बार जीते विधायक दो दिन के ट्रेनिंग सेशन में सीखेंगे सदन कार्यवाही के गुर
himachalpolitical

पहली बार जीते विधायक दो दिन के ट्रेनिंग सेशन में सीखेंगे सदन कार्यवाही के गुर

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/30 at 7:53 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: अपने मतदाताओं की अपेक्षा पर खरे उतरने की जिम्मेवारी विधायकों के कंधे पर रहती हैं। सदन में कम समय लेकर ज्यादा और प्रभावी बातें करने के गुण विधायकों में बेहद जरूरी होते हैं। साथ ही विधायकों के सामने सदन की कार्यवाही के दौरान अपने अधिकारों और कर्तव्यों के निर्वहन के पालन की भी चुनौती होती हैं  इसे लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा में दो दिन का ट्रेनिंग सेशन रखा गया हैं। इस ट्रेनिंग सेशन में पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायक प्रशिक्षण लेंगे।
विधानसभा में दिल्ली की पीआरएस संस्था पहली बार जीते विधायकों को ट्रेनिंग देगी।इस ट्रेनिंग सेशन में कांग्रेस के 14 विधायक, बीजेपी के 8 विधायक, एक निर्दलीय विधायक शामिल होंगे। इसके अलावा उपचुनाव में पहली बार जीत कर आए तीन विधायकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहली बार है, जब हिमाचल प्रदेश विधानसभा में इस तरह की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा हैं इससे पहले यह ट्रेनिंग लोकसभा में होती रही हैं।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर से पहली बार जीत कर आए विधायकों को खासा फायदा मिलेगा। विधायक इस ट्रेनिंग सेशन में अपनी शंकाओं को दूर कर सकेंगे। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कम समय में अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने की कला विधायकों में होना बेहद जरूरी होती हैं। साथ ही विधायक इस ट्रेनिंग सेक्शन में अपने कर्तव्यों के साथ विशेषाधिकारों के बारे में भी जानकारी ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सेशन में विधायकों को महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
इस ट्रेनिंग सेशन में पच्छाद से विधायक रीना कश्यप, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय अवस्थी, नाहन से अजय सोलंकी, गगरेट से चैतन्य शर्मा, डलहौजी से डीएस ठाकुर, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, चिंतपूर्णी से सुदर्शन सिंह बबलू, शिमला से हरीश जनारथा, शाहपुर से केवल सिंह पठानिया, चंबा से नीरज कुमार नैयर, सरकाघाट से दलीप ठाकुर, नगरोटा बगवां से रघुबीर सिंह बाली, आनी से लोकेंद्र कुमार, बिलासपुर से त्रिलोक जमवाल, हमीरपुर से आशीष शर्मा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, धर्मपुर से चंद्रशेखर, करसोग से दीप राज, भरमौर से जनक राज, ठियोग से कुलदीप सिंह राठौर, इंदौरा से मलेंद्र राजन, द्रंग से पूर्ण चंद, नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, भोरंज से सुरेश कुमार और कसौली से विनोद सुल्तानपुरी ट्रेनिंग में हिस्सा लेंगे।
TAGGED: House proceeding, learn, MLA, Shimla, Training, tricks
admin January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सोनम वांगचुक की मुहिम के समर्थन में उतरे पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर, शिमला में की एक दिन की भूख हड़ताल
Next Article NH 707 पांवटा साहिब शिलाई पर हुआ भारी भूस्खलन,गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?