By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: NH 707 पांवटा साहिब शिलाई पर हुआ भारी भूस्खलन,गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > NH 707 पांवटा साहिब शिलाई पर हुआ भारी भूस्खलन,गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने
himachalNews

NH 707 पांवटा साहिब शिलाई पर हुआ भारी भूस्खलन,गिरी बड़ी बड़ी चट्टाने

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/01/30 at 7:53 PM
Share

नाहन :देवेन्द्र कुमार – सिरमौर जिला में बीती रात्रि से हो रही बर्फबारी व् बारिश ने जनजीवन पर असर डला है। पांवटा साहिब से गुम्मा राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कई जगह भूस्खलन हुआ है। कफोटा के समीप सड़क मार्ग पर भारी-भरकम पत्थर और मलबा गिरने का वीडियो भी सामने आया है। जबकि भूस्खलन की चपेट में एक हाइड्रा मशीन भी आई है। गनीमत यह रही कि मलबे की चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई है।

बारिश के बाद आज अचानक पहाड़ दरकने लगा और देखते ही देखते मलबे के साथ बड़ी-बड़ी चट्टानें पहाड़ से गिरकर राष्ट्रीय राजमार्ग 707 होती हुई नीचे ढलान लुढ़कने लगी। चट्टानों का गति बहुत तीव्र थी और आकार कितना बड़ा था कि उनके चपेट में जो भी पेड़ आए वह घास की तरह उखड़ गए। हालांकि मलबा गिरने की आशंका के चलते सड़क के दोनों तरफ ट्रैफिक को रोक दिया गया था लिहाजा कोई भी वाहन और व्यक्ति मलबे की चपेट में नहीं आया।

मलबे में हाइड्रा मशीन भी दबी , कोई जानी नुक्सान नही

भूस्खलन से कुछ ही दूरी पर मलबा आने से एक हाइड्रा मशीन भी मलबे के नीचे दब गए। जिस समय मशीन पर पहाड़ का मलबा गिरा उस समय मशीन के भीतर कोई नहीं था लिहाजा इस दुर्घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ है । राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर आजकल चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ऐसे में नई खुदाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ है और जगह-जगह मलबा सड़क पर आ गिरा है । हालांकि मलबा हटाने के इंतजाम भी साथ ही शुरू कर दिए गए हैं।

TAGGED: Nahan NH 707 land sliding
Chandrika January 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पहली बार जीते विधायक दो दिन के ट्रेनिंग सेशन में सीखेंगे सदन कार्यवाही के गुर
Next Article जितनी भी सरकारें रही विस्थापितों के साथ करती रहीं खिलवाड़ -​पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पश्चिम बंगाल जीत के बाद कुल्लू में भाजपा का जश्न, कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

Ago

नगर परिषद चुनावों की तैयारी तेज, घुमारवीं में मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Ago

डडौर के पास भीषण सड़क हादसा: खड़ी मशीन से टकराई कार, तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

Ago

हमीरपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, कर्मचारियों को दी गई नामांकन प्रक्रिया की ट्रेनिंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?