सोलन : योगेश शर्मा- वीरवार को ओल्ड डीसी ऑफिस में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में डिपो स्पेक्टर सोलन धर्मेश शर्मा द्वारा सोलन ब्लॉक के डिपो संचालकों के साथ एक बैठक की गई जिसमें उन्होंने डिपो संचालकों को नई स्कीम के बारे में जानकारी दी वहीं डिपो संचालकों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में भी उनसे उनकी राय मांगी।
वही डिपो संचालक किस तरह से अपने क्षेत्र में और अधिक कार्य को सुधार सकते हैं इसको लेकर भी फीडबैक ली गई है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि हर माह उचित मूल्य की दुकान चलाने वाले संचालकों के साथ संबंधित ब्लॉक इंस्पेक्टर बैठक लेते हैं ताकि नई स्कीम के बारे में डिपो संचालकों को जानकारी दी जा सके वही यदि कोई समस्या उन्हें आती है तो उसके बारे में भी उन्हें जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि डिपो संचालक किस तरह से डिपुओं को बेहतर तरीके से चला सकते हैं इसके बारे में उनसे फीडबैक ली गई है।
