संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश सरकार की ओर से अपने इस वित्त वर्ष का बजट पेश किया जाना हैं। इस बजट को पेश करने से पहले मुख्यमंत्री विधायकों से बैठक कर उनकी प्राथमिकताएं जान रहे हैं। गुरुवार को विधायक प्राथमिकता बैठक के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुबह जिला कांगड़ा और किन्नौर के विधायकों जबकि शाम के समय ज़िला सोलन, बिलासपुर और मंडी के विधायकों के साथ बैठकें की।
बैठकों में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा ताकि आगामी बजट में उसके लिए वित्तीय प्रबंध किया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बैठक में बजट से पूर्व विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्राथमिकताओं को सांझा किया हैं, जिसका आगामी बजट में विशेष ध्यान रखा जाएगा।
नशे की रोकथाम के लिए सख़्ती से पेश आएगी सरकार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ रहे नशे के प्रचलन को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की और कहा कि सरकार नशे की रोकथाम के लिए सख्ती से पेश आएगी और आने वाले समय में इसको लेकर और भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
