मंडी : परी शर्मा- मंडी जिला के सुंदरनगर में तेंदुए का खौफ देखने को मिल रहा है। इस कारण लोगों में दहशत का माहौल है। ताजा मामले में सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी पोस्ट ऑफिस के नजदीक सुबह तेंदुआ सरेआम देखा गया, जिसका पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
सुंदरनगर के बीबीएमबी कॉलोनी पोस्ट ऑफिस के नजदीक मंगलवार सुबह करीब 5: 33 पर एक तेंदुआ देखा गया । गनीमत है कि तेंदुए द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है, लेकिन इस तरह तेंदुए के घूमने से लोगों में खौफ पैदा हो गया है। लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। लोगों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग उठाई है ,ताकि लोगों को राहत मिल सके।
