संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर में कांग्रेस भवन सत्य सदन में रविवार को नूरपुर कांग्रेस सेवा दल की ओर से नूरपुर ब्लॉक सेवादल प्रधान श्याम सिंह की अध्यक्षता में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कांग्रेस सेवादल की ओर से हर माह के आखिरी रविवार को पूरे भारतवर्ष में आयोजित किया जाता हैं। इस कार्यक्रम में नूरपुर नगर निगम के पार्षद विनय कुमार ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की।
कार्यक्रम में कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी अजय महाजन नूरपुर पूर्व विधायक के आदेशानुसार गति प्रदान की गई। इसमें नूरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रधान सुशील मिंटू का भी बहुत सहयोग रहा हैं। इस कार्यक्रम में नूरपूर कांग्रेस सेवादल के सदस्य , नूरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के साथ साथ अन्य लोगों ने भी भाग लिया ।
