बीबीएन : जगत सिंह – बीबीएन में सड़कों की हालत बद से बत्तर होती जा रही है । यहां पर रहने वाले लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है । सरकार बीबीएन की सड़कों की और कोई भी तवजू नही दे रही है। जबकि औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन से करोडों रूपयों का राज्यस्व सरकार के खजाने में जमा होता है ,लेकिन इतना सब होने के बावजद भी प्रदेश सरकार का रवैया क्षेत्र की सड़कों को लेकर गंभीर नहीं है । स्थानीय लोगों ने सरकार से जल्द सड़कों की दशा सुधारने की मांग की है और चेतावनी देकर कहा है कि अगर फिर भी सरकार ने सड़कों की दशा नहीं सुधारी तो आने वाले दिनों में क्षेत्रवासी एकत्रित होकर सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगें ,जिसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार की होगी।
सरकार से जल्द सड़कों की दशा सुधारने की मांग
बीबीएन की खस्ता हालत सड़कों की वजह से आए दिन सड़क हादसे हो रहें है । सैंकडों घरों के चिराग इन सड़कों की वजह से बुझ चकें है । बीबीएन एक औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां गाड़ियों की आवाजाही बहुत ज्यादा है और उस हिसाब से सडकें बहुत छोटी है। जिस कारण यहां सडकों पर घण्टों जाम की स्थिति भी बनी रहती है । स्थानीय लोगों ने सरकार से सडकों की हालत को सुधारने की मांग की है ।
हिमाचल सरकार प्रदेश में विकास के बडे-बडे दावे तो कर रही है लेकिन इन दावों की पोल बीबीएन की सडकों को देखकर हवा हो जाती है । स्थानीय व यहा कंपनियों में काम कर रहे लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मूलभूत सुबिधाओं की कमी है और विशेष तौर पर सडकों की । रामशहर रोड,खेडा रोड,पंजैहरा बघेरी रोड,बरोटीवाला -हरिपुर रोड,गोयला रोड,बरूणा -जोघों रोड ,की हालत भी खस्ता है । यहां कच्ची सडकों से उडने वाली धूल मिट्टी से कई तरह की बीमारियां का आंदेशा बना हुआ है। बीबीएन की सडकों को लेकर न प्रशासन गंभीर है और न ही हिमाचल सरकार इसकी और कोई ध्यान दे रही है ।
