बीबीएन : जगत सिंह – हिमाचल प्रदेश बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय बैठक नालागढ़ में प्रदेशाध्यक्ष नारायण आजाद की अध्यक्षता में की गई । बैठक में बहुजन समाज पार्टी के हिमाचल प्रभारी विपुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यकर्ताओं को आगामी नगर निगम के चुनावों में रणनीति तैयार करने पर जोर दिया ।
बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी विपुल कुमार ने कहा है कि पार्टी के संस्थापक कांशीराम के जन्मदिन जन्म दिवस के उपलक्ष में शिमला काली बाड़ी मंदिर के हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें उन्होंने बहुजन समाज के लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां चुनाव के समय में ईवीएम से छेड़छाड़ करती है और घोटाला करके चुनाव जीत जाती है । उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के साथ बहुजन समाज खड़ा है और इसी के चलते नगर निगम शिमला के चुनावों में बहुजन समाज पार्टी भी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और लोकसभा चुनावों के बाद एक अच्छे नतीजे बहुजन समाज पार्टी के हक में आएंगे ।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों की भी पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है और प्रदेश की 4 की 4 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारे जाएंगे। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को साथ लेकर पार्टी चारों के चारों सीटें जीतकर कुमारी मायावती की झोली में डालेगें। और मायावती को प्रधानमंत्री बनाने की कोशिश की जाएगी।
