हमीरपुर : अरविंदर सिंह- मोदी सरकार और अडानी ग्रुप के खिलाफ कांग्रेस जिला कमेटी ने वीरवार को स्थानीय गांधी चौक पर धरना प्रदर्शन किया । कांग्रेस नेताओं ने इन दोनों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की ।
इस मौके पर कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल में हर भारतीय परेशान है देश का विकास चंद पूंजीपतियों तक ही सिमट कर रह गया है और इसमें अडानी ग्रुप पहले नंबर पर है सरकार की किसके साथ क्या सांठगांठ है की आज हर चीज को इस के हाथों नीलाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर वर्ग को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। जनता का पैसा एक औद्योगिक घराने की जेब में जा रहा है, लेकिन सरकार देश के विकास का दावा कर रही है। पठानिया ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत प्रदेश भर में जिला और ब्लॉक स्तर पर इस तरह के विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं। प्रकाश के किस ढंग से हिमाचल के लोगों ने भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसी तरह से अब देश की जनता केंद्र में भी जवाब देने को तैयार है । अडानी ग्रुप के ऊपर जो आरोप हाल ही में लगे थे आज तक सरकार ने उसकी सच्चाई ना तो जनता के सामने लाई है और ना ही इसका कोई सही जवाब जनता को दिया है । ऐसे में कहीं न कहीं दाल में कुछ काला है इसीलिए सरकार चुप्पी साध कर बैठी हुई है ,लेकिन कांग्रेस भाजपा का असली चेहरा जनता के बीच बेनकाब करके रहेगी । इस मौके पर राजेंद्र जाट सुमन भारती अंशुल शर्मा भी मौजूद रहे।
