संजु चौधरी, शिमला: कांग्रेस पार्टी नहीं आप बगावत के सुर तेज होते नजर आ रहे हैं यह बगावत किसी और की तरफ से नहीं बल्कि अधिकारियों के तबादलों से नाराज चल रहे लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर की ओर से होती ही नजर आ रही हैं। विधायक रवि ठाकुर ने अधिकारियों के तबादलों पर अपनी नाराजगी एक पत्र के माध्यम से कांग्रेस आलाकमान के समक्ष भी जताई हैं। उन्होंने इस बाबत एक पत्र कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को लिखा हैं। अब इस पत्र के बाद उनका एक बड़ा बयान भी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को लेकर भी सामने आया हैं।
रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहाहैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू कभी मंत्री नहीं रहे हैं और वह सीधे विधायक से मुख्यमंत्री बन गए हैं।ऐसे में शायद सरकार में आने और प्रशासनिक पकड़ में उन्हें थोड़ा समय लग सकता हैं। यही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री की तुलना एक छोटे बच्चे से करते हुए कहा हैं कि जिस तरह से बच्चा पैदा होने के बाद खाने के लिए दांत आने में समय लगता हैं,वैसे ही शायद मुख्यमंत्री को भी प्रशासनिक पकड़ बनाने में थोड़ा समय लग सकता हैं। इसको लेकर ही उन्होंने प्रतिभा सिंह को पत्र लिखा है और जल्द से जल्द लाहौल स्पीति में खाली पड़े पदों को भरने की बात भी पत्र में कही हैं।
उन्होंने कहा कि लाहौल स्पीति में एसडीएम, बीडीओ से लेकर कई पद खाली पड़े हुए हैं जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि कोई अधिकारी जब तक जॉइन नहीं कर लेता तब तक पहले वाले अधिकारी को रिलीव नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इन रिक्त पदों को भरा जाए।
