By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नम्होल मेले की तैयारियां पूरी, 9 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नम्होल मेले की तैयारियां पूरी, 9 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन
himachalNews

नम्होल मेले की तैयारियां पूरी, 9 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/05 at 4:01 PM
Share

बिलासपुर, सुभाष-:नम्होल स्टेडियम में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पशु मंडी एवं किसान मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले के सफल आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मेला समिति के प्रधान बाबू राम सिसोदिया ने की। बैठक में पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान मेले की व्यवस्थाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पशुपालन विभाग बिलासपुर के दिशा-निर्देशों तथा पशुओं में लंपी वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए इस वर्ष पशु प्रदर्शनी आयोजित नहीं की जाएगी। हालांकि मेले की पारंपरिक रस्मों को बरकरार रखते हुए बैल पूजन और खूंटा गाड़ने की रस्म का आयोजन किया जाएगा।मेले का शुभारंभ 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे होगा। पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ठाकुरद्वारा राम मंदिर से शोभायात्रा निकालकर मेला स्थल तक पहुंचेंगे। इसके बाद खूंटा गाड़ने की पारंपरिक रस्म के साथ तीन दिवसीय मेले का विधिवत आगाज किया जाएगा।मेले के दौरान खेल गतिविधियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। 11 अक्टूबर को कुश्ती दंगल आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही पुरुषों की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता और महिलाओं की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।तीन दिनों तक चलने वाले मेले में शाम को सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। दिन के समय महिला मंडलों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इससे मेले में स्थानीय लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।मेले के अंतिम दिन 80 पुरस्कारों के लिए लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसे लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। समापन समारोह 11 अक्टूबर को शाम 4 बजे होगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित करेंगे।बैठक में मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर, मंच संचालक चमन ठाकुर, शेर सिंह सहित करीब 50 सदस्य मौजूद रहे।

TAGGED: Bilaspur Preparations for the Namhol Fair
Chandrika October 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बाथड़ी में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
Next Article ब्लॉक कांग्रेस बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, गांव-गांव पहुंचने का संकल्प
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ब्लॉक कांग्रेस बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, गांव-गांव पहुंचने का संकल्प

Ago

बाथड़ी में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Ago

चिंतपूर्णी में गुरदासपुर की संगत ने पेश की सेवा की मिसाल, स्वच्छता का दिया संदेश

Ago

पितृ पक्ष में बदला धार्मिक स्थलों का नजारा, चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?