By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ब्लॉक कांग्रेस बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, गांव-गांव पहुंचने का संकल्प
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ब्लॉक कांग्रेस बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, गांव-गांव पहुंचने का संकल्प
himachalNews

ब्लॉक कांग्रेस बैठक में अभियान की रूपरेखा तय, गांव-गांव पहुंचने का संकल्प

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/05 at 4:04 PM
Share

हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर में कांग्रेस की ब्लॉक स्तर की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के आगामी ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशेष रूप से मौजूद रहे।इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जनता के बीच पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया गया।बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक संपर्क अभियान चलाने,अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के कार्यक्रमों से जोड़ने और जनजागरूकता गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान भी किया गया।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों और बूथों तक जाकर लोगों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने दावा किया कि वोट चोरी से जुड़े मुद्दों को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आरोपों का जवाब कांग्रेस तथ्यों के आधार पर जनता के बीच देगी।उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से किए जा रहे राजनीतिक बयानों का भी कांग्रेस कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जवाब देंगे। साथ ही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित में लिए जा रहे फैसलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।मंडी दौरे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से दिए गए बयान पर सुनील शर्मा बिट्टू ने सफाई देते हुए कहा कि जयराम ठाकुर अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन संभव है कि उन्हें उनके कुछ मित्रों ने सही जानकारी नहीं दी हो। उन्होंने कहा कि वह मंडी में रात्रि ठहराव के लिए नहीं गए थे। प्रियंका गांधी का मंडी दौरा प्रस्तावित था, लेकिन बाद में किसी कारण से रद्द हो गया।उन्होंने बताया कि वह सुबह मंडी पहुंचे थे और शाम को वापस लौट आए। मंडी में उनका रुकना भी कुछ समय के लिए ही था। हूटर बजने के आरोप पर उन्होंने कहा कि उनके साथ न तो कोई पीएसओ है और न ही पुलिस की गाड़ी। उनके अनुसार, दिल्ली से आई जेड-प्लस सुरक्षा के वाहनों में हूटर बजा था और संभवतः इसी को लेकर गलतफहमी हुई।

TAGGED: Hamirpur Block Congress meeting
Chandrika October 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नम्होल मेले की तैयारियां पूरी, 9 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन
Next Article बेघर मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की पहचान और पुनर्वास को लेकर 7 से 9 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बेघर मानसिक रूप से अस्वस्थ लोगों की पहचान और पुनर्वास को लेकर 7 से 9 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान

Ago

नम्होल मेले की तैयारियां पूरी, 9 से 11 अक्टूबर तक होंगे विविध आयोजन

Ago

बाथड़ी में दर्दनाक हादसा, टिप्पर की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत

Ago

चिंतपूर्णी में गुरदासपुर की संगत ने पेश की सेवा की मिसाल, स्वच्छता का दिया संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?