राहुल चावला, धर्मशाला: अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स करना चाहते हैं लेकिन उसके लिए उम्र बाधा बन रही है तो आप बेफिक्र हो जाइए आपकी उम्र चाहे कुछ भी हो आप फिर भी होटल मैनेजमेंट का कोर्स आसानी से कर सकते हैं इसके लिए भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया गया हैं। सरकार की ओर से लिए गए फ़ैसले के तहत होटल मैनेजमेंट संस्थानों में बीएससी करने के लिए तय आयु सीमा की शर्त हटा दी गई हैं, यानी अब किसी भी उम्र में आप होटल मैनजमेंट में बीएससी कर सकते हैं। बस इसके लिए अभ्यर्थी का प्लस टू पास होना अनिवार्य हैं।
राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला के विभागाध्यक्ष राजन शर्मा ने बताया कि पहले होटल मैनेजमेंट में बीएससी करने के लिए सामान्य श्रेणी वालों की आयु 25 वर्ष जबकि रिजर्व कैटेगरी के लिए 28 वर्ष रखी गई थी। 12वीं के बाद युवा बीएससी होटल मैनेजमेंट में एडमिशन ले सकते थे। होटल मेनेजमेंट संस्थान से डिग्री और डिप्लोमा दोनों ही कोर्स युवा कर सकते हैं। यहां शिक्षा लेने वाले छात्रों के कोर्स जवाहर लाल नेहर यूनिवर्सिटी जेएन्यू दिल्ली से मान्यता प्राप्त हैं।
23 फरवरी को नेशनल कॉउंसिल फ़ॉर होटल मैनेजमेंट का जेएन्यू के साथ एमओयू साइन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि एनसीएचएम के तमाम कोर्सेज को दुनिया भर में 14वां रैंक मिला हैं। इसके साथ ही छात्र 27 अप्रैल तक यहां दाखिला ले सकते हैं।
