मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के पुलिस थाना बीएसएनल कॉलोनी के तहत कैथल गांव में पांव फिसलने के कारण एक व्यक्ति की सिंचाई के पानी के टैंक में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी निहरी की टीम ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
घर के समीप ही सिंचाई के लिए बनाया था टैंक
जानकारी के अनुसार 58 वर्षीय कर्म सिंह पुत्र भदिया राम निवासी गांव कैथल डाकघर चौकी, सुंदरनगर जिला मंडी घर के निकट ही सुबह पांव फिसलने के कारण सिंचाई के पानी के टैक में गिर गया। जह वह काफी देर तक घर न पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान वह सिंचाई के पानी के टैंक में मिला जिस पर परिजनों द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही निहरी पुलिस चौकी की टीम ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया बीएसएल थाना पुलिस ने इस मामले में अधीन धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है और जांच की जा रही है।
