सोलन : योगेश शर्मा – राज्यस्तरीय शुलिनी मेला 23 से 25 जून तक आयोजित होने जा रहा है,जिसकी तैयारियों में इन दिनों जिला प्रशासन जुटा हुआ है। बुधवार को सोलन डीसी कार्यालय में आयोजित एडीसी सोलन व मेला अधिकारी सोलन अजय यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि शुलिनी मेले के लिए 18 समितियां बनाई गई है, जिसकी बैठकें भी इन दिनों चल रही है।
अजय यादव ने कहा कि मेले को और आकर्षक बनाने के लिए इस बार शहर की मुख्य जगहों पर लाइव टेलिकास्ट मेले को लेकर किया जाएगा । उन्होंने कहा कि मेले को लेकर एक टीचर भी बनाया जाएगा, वही डॉक्यूमेंट्री भी इस बार बनाई जाएगी जो कि मेले का आकर्षण रहने वाली है ।यह मेला राष्ट्रीय स्तर का घोषित हो इसके लिए भी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।
अजय यादव ने कहा कि मेले को लेकर सभी समितियां तैयार है और समय-समय पर बैठकों का दौर चला हुआ है ।उन्होंने कहा कि कोरोना काल से पहले जिस तरह राजस्थानी शुलिनी मेले के दौरान बाजार को सजाया जाता था, उसी तरह इस बार भी बाजार सजाया जाए । इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुलिनी मेला आकर्षण का केंद्र बने और लोग बेहतर तरीके से इस मेले में आ पाएं इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
