By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नगर निगम मंडी में सन्नी ईप्पन की मनोनित पार्षद के रूप में नियुक्ति, एडीसी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नगर निगम मंडी में सन्नी ईप्पन की मनोनित पार्षद के रूप में नियुक्ति, एडीसी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
himachalNews

नगर निगम मंडी में सन्नी ईप्पन की मनोनित पार्षद के रूप में नियुक्ति, एडीसी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/19 at 4:16 PM
Share

मंडी/धर्मवीर -:नगर निगम मंडी में प्रदेश सरकार ने मनोनित पार्षद के रूप में पहली नियुक्ति कर दी है। अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले सन्नी ईप्पन को नगर निगम मंडी का मनोनित पार्षद नियुक्त किया गया है। आज एडीसी मंडी प्रियांशु खाती ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सन्नी ईप्पन ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी और वे अन्य पार्षदों के साथ मिलकर मंडी को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे ईसाई समुदाय से संबंध रखते हैं और सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर अल्पसंख्यक समाज को सम्मान दिया है।

नगर निगम मंडी की मेयर सुमन ठाकुर ने नवनियुक्त मनोनित पार्षद सन्नी ईप्पन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों और शहर के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मेयर ने उम्मीद जताई कि सन्नी ईप्पन अन्य पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर शहर की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य मंडी शहर को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और इसे स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखना है। ऐसे में सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।सन्नी ईप्पन ने भी भरोसा दिलाया कि वे नगर निगम की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उनकी नियुक्ति को अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

TAGGED: Mandi Sunny Ippan appointed as a nominated councillor
Chandrika October 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, होमगार्ड और दमकल विभाग अलर्ट
Next Article सलूणी में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी, 40 करोड़ से बन रहीं 6 सड़कें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल के कर्मचारियों को 5 फीसदी DA, सचिवालय कर्मचारी संघ ने जताया CM सुक्खू का आभार

Ago

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में ब्लूबेरी प्रदर्शन इकाई का किया निरीक्षण, आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाने पर दिया बल

Ago

केंद्र की वित्तीय सहायता से विकसित हो रहे हेलीपोर्टों पर कांग्रेस कर रही राजनीति : भाजपा सांसद 

Ago

रैम्प योजना से एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और एआई तकनीक की दी जानकारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?