By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार, जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार, जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी
himachalpolitical

शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार, जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/10/19 at 8:52 PM
Share

शिमला-:  हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में शिमला स्थित भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पार्टी प्रभारी श्रीकांत शर्मा की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी की योजनाओं की जानकारी दी और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बिंदल ने कहा कि प्रदेश के करीब 8,000 पोलिंग बूथों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 171 मंडलों में 171 विस्तारकों की तैनाती की गई है, जो घर-बार छोड़कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। भाजपा का लक्ष्य प्रत्येक बूथ पर 50 से 75 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है, ताकि पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और जनता तक पहुंच बढ़ाई जा सके।

जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी

राजीव बिंदल ने बताया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा 10 दिवसीय जनजातीय क्षेत्र के प्रवास पर जा रहे हैं। उनका दौरा रामपुर से शुरू होकर भरमौर तक जाएगा। वहीं, पार्टी की सह-प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुदर्शना सिंह 25 से 29 अक्टूबर तक कांगड़ा जिले के प्रवास पर रहेंगी। इन दौरों के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद पर जोर रहेगा।

कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

बिंदल ने कांग्रेस नेताओं के भाजपा में गुटबाजी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले चार वर्षों से ऐसे आरोप लगाकर जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं है। वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अनुपस्थिति तथा प्रतिभा सिंह के बयान को उन्होंने पार्टी की अंदरूनी खींचतान का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एकजुट है और कांग्रेस को अपने संगठन की चिंता करनी चाहिए।

सुक्खू सरकार की गारंटियों पर सवाल

प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए बिंदल ने आरोप लगाया कि चार वर्षों में जनता को राहत देने के बजाय परेशानियां बढ़ी हैं। उन्होंने एक लाख सरकारी नौकरियों और 28 लाख महिलाओं को 1,500 रुपये देने की गारंटी पूरी नहीं होने का मुद्दा उठाया। साथ ही प्रदेश पर 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज होने, विकास कार्य प्रभावित होने, राशन डिपो में महंगी दालें मिलने, सीमेंट पर 100 रुपये अतिरिक्त टैक्स और बिजली बिलों में पांच से दस गुना बढ़ोतरी का आरोप लगाया।

SIR को लेकर कांग्रेस पर आरोप

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध पर बिंदल ने कहा कि यह मतदाता सूची के शुद्धिकरण का आठवां अभियान है, जिनमें से छह कांग्रेस शासनकाल में हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और INDI गठबंधन इस प्रक्रिया को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। बिंदल ने कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ मतदाता सूची की शुद्धता और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी विशेष ध्यान दे रही है।

TAGGED: Shimla BJP meeting
Chandrika October 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धर्मशाला में पीक एंड पाइन इको शॉप का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में पीक एंड पाइन इको शॉप का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Ago

सलूणी में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी, 40 करोड़ से बन रहीं 6 सड़कें

Ago

नगर निगम मंडी में सन्नी ईप्पन की मनोनित पार्षद के रूप में नियुक्ति, एडीसी ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

Ago

त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, होमगार्ड और दमकल विभाग अलर्ट

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?