By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला में पीक एंड पाइन इको शॉप का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला में पीक एंड पाइन इको शॉप का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर
himachalNews

धर्मशाला में पीक एंड पाइन इको शॉप का शुभारंभ, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/10/19 at 8:39 PM
Share

राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। धर्मशाला में वन विभाग और हिमाचल प्रदेश इकोटूरिज्म सोसायटी के सहयोग से ‘पीक एंड पाइन इको शॉप’ का शुभारंभ किया गया। धर्मशाला वन वृत्त की मुख्य वन संरक्षक वासु कौशल ने इस इको शॉप का उद्घाटन किया। इस पहल से स्थानीय कारीगरों, महिला स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।

इको शॉप में हिमाचल प्रदेश के पारंपरिक, स्थानीय और वन आधारित उत्पादों को पर्यटकों तथा अन्य आगंतुकों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। यहां हिमाचली घी, शहद, अचार, चटनी, चीड़ की पत्तियों से तैयार वस्तुएं, पारंपरिक होजरी और सीरा सहित कई स्थानीय उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इससे स्थानीय उत्पादकों को अपने सामान के लिए बाजार मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने के अवसर भी पैदा होंगे।इस पहल का विशेष उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मजबूत करना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। महिला स्वयं सहायता समूहों, ईको डेवलपमेंट कमेटियों और स्थानीय समुदायों द्वारा तैयार उत्पादों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही, हिमाचल की पारंपरिक कला, स्थानीय हुनर और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने में भी मदद मिलेगी।

मुख्य वन संरक्षक वासु कौशल ने कहा कि हिमाचल के स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक स्मृति चिह्नों को इको टूरिज्म का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही पर्यटकों को हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और स्थानीय परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।यह पहल हिमाचल प्रदेश इकोटूरिज्म नीति 2024 के उद्देश्यों के अनुरूप है। इसके तहत जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों को पर्यटन से होने वाले आर्थिक लाभ से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान त्रियुंड क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के उद्देश्य से टैक्सी चालकों को कार स्टीकर वितरित किए गए। इस अभियान के माध्यम से पर्यटकों और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा हिमालय के संवेदनशील पर्यावरण की रक्षा करने का संदेश दिया गया।पीक एंड पाइन इको शॉप को स्थानीय उद्यमिता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक आधारित पर्यटन के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर डीएफओ धर्मशाला अमित शर्मा, डीएफओ मुख्यालय राहुल शर्मा सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Dharamshala Peak & Pine Eco Shop' launched
Chandrika October 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सलूणी में सड़क नेटवर्क मजबूत करने की तैयारी, 40 करोड़ से बन रहीं 6 सड़कें
Next Article शिमला में BJP की अहम बैठक: बूथ मजबूत करने का रोडमैप तैयार, जनजातीय क्षेत्रों में प्रवास करेंगे पार्टी प्रभारी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल के कर्मचारियों को 5 फीसदी DA, सचिवालय कर्मचारी संघ ने जताया CM सुक्खू का आभार

Ago

उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में ब्लूबेरी प्रदर्शन इकाई का किया निरीक्षण, आधुनिक बागवानी तकनीकों को अपनाने पर दिया बल

Ago

केंद्र की वित्तीय सहायता से विकसित हो रहे हेलीपोर्टों पर कांग्रेस कर रही राजनीति : भाजपा सांसद 

Ago

रैम्प योजना से एमएसएमई को मिलेगा बढ़ावा, उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और एआई तकनीक की दी जानकारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?