संजु चौधरी, शिमला:हिमाचल प्रदेश पुलिस व पर्यटन निगम संयुक्त तत्वावधान में 25 जून को हॉफ मैराथन करवाने जा रहा हैं। मैराथन की थीम रन फॉर ड्रग फ्री एंड ग्रीन हिमाचल रहेगी। मैराथन को राज्यपाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। हॉफ मैराथन 21.5 किलोमीटर, मिनी मैराथन 10 किमी ड्रीम रन 3 किलोमीटर की रखी जाएगी। इस मैराथन को जितने वालों को सात लाख का इनाम दिया जाएगा।
एडीजी सतवंत अटवाल ने बताया कि पुलिस विभाग ने नशे के खिलाफ प्रधाव अभियान शुरू किया हैं, जिसके तहत यह मैराथन करवाई जाएगी। इसके बाद पंचायत स्तर पर भी पुलिस पंचायती राज विभाग के साथ मिलकर अभियान चलाएगी।
वहीं पर्यटन निगम के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि ड्रग आज समाज की सबसे बड़ी समस्या हैं। बच्चे आज नशे की ओर न जाए इसके लिए पुलिस विभाग प्रधाव अभियान चला रही हैं। टूरिज्म भी इससे जुड़ेगा। टूरिज्म के होटलों में पेंपलेट व अन्य माध्यमों से पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा। नशा सुधार गृह में रहकर नशे की बुरी लत को छोड़कर आने वालों को पर्यटन निगम के होटलों में नौकरी भी दी जाएगी।
