बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – एम्स बिलासपुर में मरीज से मिलने पहुुंची महिला को आईपीडी में नहीं जाने दिया गया। जिसके चलते महिला ने एम्स बिलासपुर के मेन गेट पर हंगामा किया। इस महिला को एम्स में एंट्री पूरी तरह से बैन कर दी गई। यहां तक कि बाकायदा एम्स के एंट्री गेट पर अतिरिक्त सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती कर दी गई। देर तक यहां पर हंगामा हुआ। वहीं, निजी कंपनी से एक टर्मिनेट किए गए कर्मी को दोबारा नौकरी पर रखे जाने का विरोध किया गया।
जानकारी के अनुसार एम्स बिलासपुर में निजी कंपनी की ओर से नौकरी से बाहर निकाले गए कर्मी को दोबारा डयूटी ज्वाइन करवाई गई है। हंगामा करने वाली महिला भी निजी कंपनी की कर्मी रह चुकी है। हंगामे के दौरान महिला के परिजन भी मौजूद थे। बुधवार को जब महिला एम्स में पहुंची तो गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने इस महिला को एंट्री ही नहीं दी। जिसके चलते इस महिला ने हंगामा किया।
पूर्व में निजी कंपनी की कर्मी रही महिला ने नौकरी से निकाले गए इस कर्मी की ज्वाईनिंग का परिजनों के साथ विरोध किया। बताया जा रहा है कि जब यह महिला एम्स के मेन गेट पर पहुंची तो इसे एम्स में जाने ही नहीं दिया गया। बाकायदा एम्स के गेट को बंद ही कर दिया गया, जिसके चलते इस महिला ने जमकर हंगामा किया।
