सचिन शर्मा,मनाली: देश के मैदानी इलाकों में भारी गर्मी पड़ रही हैं। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहाड़ो का रुख कर रहे हैं। इन दिनों शिमला सहित पर्यटन नगरी मनाली भी पर्यटकों से गुलज़ार हैं। पर्यटक यहां पहुंच कर यहां के सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। पर्यटन नगरी मनाली में आने वाले सैलानियों के लिए मनाली किसी जन्नत से कम नहीं हैं। जून के महीने में जंहा लोग मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से बेहाल हैं वहीं यंहा पहुंच आजकल के दिनों में पर्यटकों को बर्फ के दीदार हो रहे हैं।
मनाली में दिन व दिन सैलानियों की तादाद बढ़ती जा रही हैं। इसका अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मनाली में बीते एक सप्ताह में 1 लाख 20 हज़ार के करीब वाहन पहुंचे हैं। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा की मनाली में इन दिनों पर्यटन सीजन पूरे चरम पर है और काफी संख्या में पर्यटक कुल्लु, मनाली का रुख कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली के अधिकतर 80 प्रतिशत होटलों की बुकिंग इन दिनों चल रही हैं। उन्होंने कहा कि रोहतांग पास भी पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है जिसके बाद अब सैलानी भी आजकल के दिनों में रोहतांग में बर्फ के दीदार कर रहे है।
एसपी कुल्लु साक्षी वर्मा कार्तिकेयन ने बताया कि कुल्लु मनाली में इन दिनों भारी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा की बीते एक सप्ताह में मनाली में ही 1 लाख 30 हज़ार के करीब वाहन पहुंचे हैं, जबकि अटल टनल रोहतांग में भी 1 लाख के करीब वाहन पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की भी तैनाती की गई हैं।
