By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalReligion

एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल होने के बाद भी ठीक हो गई आंखें...मनोकामना पूरी होने पर श्री नैना देवी में चढ़ाएं चांदी के नेत्र

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/29 at 5:03 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – कहते हैं कि माता श्री नैना देवी जी श्रद्धालुओं की आंखों की रोशनी ठीक करती है, इसलिए श्रद्धालु अपनी आंखों की सलामती के लिए माता के दरबार में चांदी के नेत्र चढ़ाते हैं । जी हां ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसमें जालंधर पंजाब के श्रद्धालु नागेश्वर जोशी की एक बड़े एक्सीडेंट के बाद भी माता ने आंखों की रोशनी ठीक रखी ।

श्री नैना देवी में अपनी मनोकामना के पूर्ण होने पर जालंधर से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि एक दुर्घटना में पूरी तरह से उनका चेहरा व आंखें क्षतिग्रस्त हो गई थी । डॉक्टर ने उनकी आंखों की रोशनी सलामत रहने की उम्मीद काफी कम जताई थी, लेकिन परिवार का माता रानी के प्रति विश्वास पूरी तरह दृढ़ था । उस समय श्रद्धालु नागेश्वर जोशी के बड़े भाई राजेश्वर जोशी ने माता से मनौती की थी कि माता श्री नैना देवी अगर मेरे भाई के आंखों की रोशनी ठीक रहे तो मैं चांदी के नेत्र आप के दरबार में चढ़ाऊंगा । चार साल बाद जब भाई ठीक हो गया और आंखों की रोशनी यथावत बरकरार रही तो वह अपने परिवार सहित माता के दरबार में मनौती लेकर आए और माता के चरणों में चांदी के नेत्र अर्पित किए ।

अपनी आपबीती सुनाते हुए जालंधर निवासी नागेश्वर जोशी ने बताया कि उसका एक बड़ा एक्सीडेंट हो गया था । आंखों का पूरा हिस्सा छिन्न-भिन्न हो गया था । डॉक्टर ने काफी कम उम्मीद जताई थी कि आंखों की रोशनी सलामत रहेगी या नहीं, लेकिन परिवार का विश्वास माता के प्रति था । उन्होंने मनौती की,जैसे ही उनका पूरा इलाज सफल रहा । आखिरकार उनकी आंखों की ज्योति बरकरार रही और वे परिवार सहित अपनी मनौती लेकर माता के दरबार में पहुंचे ।श्रद्धालुओं ने माता श्री नैना देवी के चरणों में चांदी के नेत्र अर्पित किए ।

TAGGED: Bilaspur shree naina devi
Chandrika June 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?