शिमला-: राकेश जमवाल ने आईजीएमसी में मरीजों और तीमारदारों के भोजन के दाम बढ़ाने के फैसले को लेकर प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल आम लोगों के लिए राहत और सेवा का केंद्र होते हैं, इसलिए यहां सुविधाएं महंगी करना उचित नहीं है।
राकेश जमवाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पहले ही स्वास्थ्य योजनाओं और अस्पताल सेवाओं से जुड़े कई फैसलों को लेकर जनता के निशाने पर है।अब भोजन दरों में वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्ग के मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उनका कहना था कि दूरदराज क्षेत्रों से इलाज के लिए आने वाले परिवार पहले ही दवाइयों, जांचों और रहने के खर्च से परेशान रहते हैं।भाजपा नेता ने मांग की कि मरीजों और तीमारदारों के लिए बढ़ाई गई भोजन दरें तुरंत वापस ली जाएं और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के हित में लगातार उठाती रहेगी।
TAGGED:
Shimla BJP MLA
Chandrika
