By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

अब पानी की शुद्धता पर 24 घंटे रीयल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम रखेगा नजर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/29 at 4:33 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – प्रदेश जलशक्ति विभाग द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा पानी पीने के योग्य है या नहीं इसका अब आसानी से पता लगाया जा सकेगा। पेयजल शुद्धता सुनिश्चित करने और लोगों को जागरूक करने के लिए जलशक्ति विभाग मंडल कार्यालय सुंदरनगर जल्द ही शहरी क्षेत्र में लगभग 25 से 30 लाख रुपए की लागत से रीयल टाइम वाटर क्वालिटी मॉनीटरिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है। इसमें पानी को मानव रहित सेंसर आधारित टेक्नोलॉजी का उपयोग कर टेस्ट किया जाएगा। यह बात जिला मंडी जलशक्ति विभाग के मंडल सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता ई. रजत गर्ग ने मीडिया से औपचारिक बातचीत के दौरान कही।

470 पानी के टेंकों को किया गया है साफ

ई. रजत गर्ग ने कहा कि जलशक्ति मंडल के तहत बरसात के मौसम में पेयजल शुद्धता को सुनिश्चित करने के लिए पूर्व में ही विशेष अभियान के तहत 470 पानी के टेंकों को साफ किया जा चुका है। इसके अलावा विभाग के कर्मचारियों को समय-समय पर पानी की क्लोरीनेशन करने के भी आदेश दे दिए गए हैं। ई. रजत गर्ग ने कहा कि वर्तमान में मंडल के तहत 6 करोड़ की लागत से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। इसके साथ सुंदरनगर शहर को सप्लाई किए जाने वाले पेयजल की शुद्धता की जांच प्रतिदिन की जाती है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत शहर की विभिन्न जगहों से तीन से पांच पानी के सेंपल इक्ट्ठा किए जाते हैं। इन सेंपलों को मंडल कार्यालय में स्थापित राष्ट्रीय परीक्षण और अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (NABL) से मान्यता प्राप्त लैब में जांच की जाती है। रजत गर्ग ने कहा कि शहर में पेयजल आपूर्ति की शुद्धता को लेकर प्रारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा दो जगह पर वॉटर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्क्रीन लगाई गई हैं। इन स्क्रीन पर शहर में पेयजल आपूर्ति के किए जाने वाले टेस्ट के रिजल्ट प्रदर्शित किए जाते हैं। इससे लोगों को पीने के पानी की शुद्धता के मानकों और मापदंडों के बारे पता चलता है।

TAGGED: Mandi State Jal Shakti Department
Chandrika June 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?