सोलन : योगेश शर्मा – कांग्रेस को मजबूत करने के लिए देशभर में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है ।इसी कड़ी में नगर निगम हॉल सोलन में भी दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है,जिसमें जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।
युवा कांग्रेस सोलन जिला के अध्यक्ष अमित ठाकुर ने
कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में इस तरह का प्रशिक्षण शिविर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत सोलन जिला से हुई है और नगर निगम हॉल सोलन में पांचों विधानसभा क्षेत्र के करीब 100 पदाधिकारी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं ।उन्होंने कहा लोकसभा चुनाव के लिए भी युवा कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है । इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कांग्रेस के इतिहास कांग्रेस की नीतियों के बारे में हर युवा कांग्रेस को बताया जा रहा है।
