कुल्लू : मनमिन्दर अरोड़ा – जिला कुल्लू की लगघाटी के गांव के देवता भालठी नारायण ने जीया संगम स्थल पर शाही स्नान किया। वहीं अब सावन माह में गांव में 30 साल के बाद देवता भालठी नारायण का काहिका उत्सव भी मनाया जाएगा। इसके लिए अब ग्रामीणों ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
वीरवार सुबह देवता भालठी नारायण अपने सैकड़ों हरियाणा के साथ जिया संगम स्थल पहुंचे और वहां पर देव प्रक्रिया को पूरा किया गया। उसके बाद देवता के शाही स्नान के साथ साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भी आस्था की डुबकी लगाई और देवता से सुख समृद्धि का भी आशीर्वाद लिया। देवता भालठी नारायण के कार दार चमन ठाकुर ने बताया कि 30 सालों के बाद देवता का काहिका उत्सव भी मनाया जा रहा है और करीब 8 सालों के बाद देवता ने जिया संगम स्थल पर शाही स्नान की प्रक्रिया को पूरा किया है। ऐसे में देवता का जगह-जगह श्रद्धालुओं के द्वारा भव्य स्वागत भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि काहिका उत्सव को लेकर मंदिर कमेटी व ग्रामीणों के द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है और इस कार्यक्रम में घाटी के अन्य देवी देवता भी शामिल होंगे। देवताओं के आशीर्वाद से इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा और पूरे इलाके के सुख समृद्धि के लिए भी देवता से आशीर्वाद लिया जाएगा।
