संजीव महाजन,नूरपुर: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एक आम परिवार से है और वो आम लोगों की समस्याएं समझते हैं। यह बात असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने गुरुवार को नूरपुर में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस नूरपुर ब्लॉक की बैठक में शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम जनता का दुख-दर्द समझते है और यही कारण है कि जहां कर्मचारियों के लिए उन्होंने पुरानी पेंशन की बहाली की, वहीं विधवा महिलाओं के लिए एकल योजना तो अनाथ बच्चों के लिए सुखाश्रय जैसी कल्याणकारी योजनाएं बनाई।
राजीव राणा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में उपचुनाव से लेकर विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने जीत हसिल की है उसी तरह लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस के नेतृत्व में जहां देश मे सरकार बनेगी वहीं प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भी कांग्रेस जीत हासिल करेगी।। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्वहीन होने के सवाल पर कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा कांग्रेस को बिन दूल्हे की बारात कहती थी लेकिन कांग्रेस ने जीत हासिल कर सुखविंदर सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनाई हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार बनाई । उसी तर्ज पर कांग्रेस देश में भारी जीत दर्ज कर राहुल गांधी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। राजीव राणा की माने तो आज की बैठक का एजेंडा भी असंगठित क्षेत्रों में अकुशल कामगारों को कैसे रोजगार दिया जाए, उन्हें किस तरह मुख्यधारा में शामिल किया जाए उसे लेकर की गई।
