विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: भारतीय जनता पार्टी में संगठन अध्यक्ष बनने पर जिला ऊना के संगठन अध्यक्ष बलबीर सिंह चौधरी और देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए माता रानी के दरबार पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने माता रानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की ओर इसके बाद मंदिर परिसर में ही कन्या पूजन किया।
यहां संयुक्त प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने एक बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं। अब वह पार्टी को पूरा विश्वास दिलवाते हैं कि वह अपने पद पर रहते हुए अच्छा प्रदर्शन करेंगे और फिर से एक बार केंद्र में भाजपा की सरकार लाएंगे। जब बलबीर सिंह चौधरी से पूछा गया कि ऊना में चार विधायक कांग्रेस हैं तो पार्टी का काम करने में उन्हें परेशानी नहीं आएगी।
उन्होंने कहा कि जिला के चारों कांग्रेस के विधायकों का आपसी तालमेल ही नहीं है इसलिए उन्हें जिला ऊना में पार्टी का काम करने के लिए ना तो कभी कोई परेशानी थी और ना ही आगे आएगी क्योंकि जिला में भारतीय जनता पार्टी की जबरदस्त फौज है जो की पार्टी कार्य अच्छे ढंग से करेगी।
