विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को शाम 4 बजे के करीब उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कानपुर से 120 किलोमीटर की दूरी से यश गुप्ता नाम का एक श्रद्धालु पैदल नौ देवियों की यात्रा करता हुआ चिंतपूर्णी पहुंचा। चिंतपूर्णी पहुंचने पर उन्होंने बताया कि नौ देवियों की यात्रा पर 4 जुलाई को उत्तर प्रदेश से निकले थे ओर 24 जुलाई को चिंतपूर्णी माता के मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। यश ने माता के दरबार में हाजिरी भरी और मंगलवार सुबह वह चिंतपूर्णी से ज्वाला जी के लिए निकल गए।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि नौ देवियों में से चिंतपूर्णी मंदिर को मिलाकर 5 देवियों के दर्शन हो गए हैं और अब 4 देवियों के दर्शन बाकी है जिसमें ज्वाला जी, कांगड़ा देवी, चामुंडा देवी और वैष्णो देवी के दर्शन करने अभी बाकी हैं। यात्रा 5 अगस्त तक समाप्त होने की संभावना हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि परिवार में माता-पिता एक भाई और एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी हैं। इसके अलावा यात्रा पर परिवार की ओर से रोकने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों की आज्ञा लेकर ही वह यात्रा पर निकले थे।
