संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के तहत पंचायत हरनोटा में लापता हुई युवती राजस्थान में मिली हैं। युवती के लापता होने को लेकर पंचायत के लोगों की ओर से लव जिहाद की आशंका जताई रही जताई जा रही हैं। इतना ही नहीं पंचायत वासी विशेष समुदाय के युवक का पर लड़की को भ+गा ले जाने का आरोपी लग रहे हैं। इसी से आक्रोशित होकर पंचायत वासियों ने विशेष समुदाय के खिलाफ रो+ष प्रदर्शन भी किया।
पंचायत प्रधान रक्षा देवी व युवा पंकज गुलेरिया के नेतृत्व में हरनोटा में 200 के लगभग लोगों ने पहुंचकर रो+ष प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि ऐसी हरकतों को हिंदू समुदाय बर्दाश्त नहीं करेगा। लोगों ने विशेष समुदाय के परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई हैं। डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा के नेतृत्व में पुलिस भी मौके पर पहुंच। पुलिस ने गु+स्साए लोगों को शांत करने की कोशिश की लेकिन लोग शांत नहीं हो रहे थे, काफी ज्यादा समझाने के बाद आख़िरकार लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
डीएसपी नूरपुर विशाल वर्मा ने कहा कि लड़की के परिवार वालों ने 2 अगस्त को लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी जिस पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करके लड़की को पकड़ लिया हैं। उसको शाम तक परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
वहीं प्रधान रक्षा देवी ने कहा कि इस तरह की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं की जाएगा। भविष्य में कोई ऐसी गतिविधि न हो, इसके लिए पुलिस को विशेष समुदाय के परिवार के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
