By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिरमौरिताल में मलबे में दबे एक परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव बरामद
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सिरमौरिताल में मलबे में दबे एक परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव बरामद
himachalNews

सिरमौरिताल में मलबे में दबे एक परिवार के सभी पांच सदस्यों के शव बरामद

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/12 at 3:43 PM
Share

नाहन : देवेंद्र कुमार – पांवटा सहिब के सिरमौरिताल गांव में बादल फटने ने बाद मलबे में डूबे एक परिवार के सभी 5 सदस्यों के शव बरामद हो गए हैं। दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेश के बाद आज 3 शव बरामद हुए। जबकि एक बुजुर्ग और बच्चे का शव पिछले कल बरामद हो चुका था। बुधवार की रात को पहाड़ पर मालगी के समीप बादल फटने से सिरमौरिताल गांव में भारी मलबा आ गया था और मलबे में एक घर डूब गया था।

खुदाई के बाद 1 बच्चा उसकी मां और एक बुजुर्ग महिला के शव बरामद

गत दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर सिरमौरी ताल गांव में मलबे में दफन परिवार के 5 लोगों के शवों को निकाल लिया गया है। शवों को निकालने के लिए पिछले 2 दिन से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। आज रेस्क्यू के दूसरे दिन 3 शव बरामद किए गए। दरअसल बुधवार को यहां मालगी वन क्षेत्र के जंगल में बादल फटने के बाद सैलाब पहाड़ से नीचे नदी के किनारे की तरफ बढ़ा, सैलाब के साथ लाखों टन मिट्टी और हजारों पेड़ निचले क्षेत्रों में पहुंचे, मलबे से सिरमौरीताल गांव में तबाही मच गई थी। यहां स्थानीय निवासी कुलदीप सिंह का घर मलबे के नीचे दब गया था। जिस समय घटना हुई उस समय घर के अंदर परिवार के 5 लोग मौजूद थे। हालांकि घटना के कुछ ही समय बाद परिवार के मलबे के नीचे दबने का पता चल गया था, मगर अंधेरा और मलबे की मात्रा बहुत अधिक होने के कारण रात्रि के समय रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चल पाया था। वीरवार और शुक्रवार को बड़ी मशीनों के साथ मौके पर घर के आसपास खुदाई की गई। खुदाई के दौरान वीरवार को 8 साल की बच्ची और बुजुर्ग दादा के शव बरामद हो गए थे। मगर परिवार के 3 लोगों के शव नहीं मिल पाए थे। लिहाजा शुक्रवार को फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। शाम के वक्त कई मशीनों से खुदाई के बाद 1 बच्चा उसकी मां और एक बुजुर्ग महिला के शव बरामद कर लिए गए। स्थानीय प्रशासन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। क्योंकि 2 दिन रुक रुक कर बारिश होती रही।जिसकी वजह से कीचड़ की तादाद में इजाफा होता रहा। मगर प्रशासन ने हार नहीं मानी और आखिरकार 2 दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे परिवार के सभी 5 लोगों के शव बरामद कर लिए गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों का जताया आभार

रेस्क्यू की सफलता के बाद स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी ने रेस्क्यू में जुटी राष्ट्रीय राजमार्ग की टीम स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय वॉलिंटियर्स का धन्यवाद किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को उचित राहत प्रदान की जाए और बाढ़ से गांव में हुए नुकसान की भरपाई की जाए।

TAGGED: Nahan debris recovered in Sirmaurital
Chandrika August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवाओं के भविष्य के लिए जल्द शुरू करना होगा कर्मचारी चयन आयोग का कामकाज, मुख्यमंत्री से करेंगे बात: राजेंद्र राणा
Next Article शक्तिपीठ चिन्तपूर्णी के दर्शनों पर शुल्क हटाने को लेकर राज्यपाल और सीएम को लिखा पत्र -अविनाश राय खन्ना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : एसडीएम गौरव चौधरी

Ago

स्कूल बसों की सुरक्षा पर बाल कल्याण समिति सख्त,आरटीओ से 15 दिन में मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Ago

पेंशनरों ने उठाईं लंबित देनदारियों के निपटारे की मांग, चिकित्सा बिलों और डीआर जारी करने पर दिया जोर

Ago

चीन में होने वाली 19वीं एशियाई जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के मुख्य प्रशिक्षक बने बिलासपुर के मनोज ठाकुर

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?