नाहन :देवेंद्र कुमार – शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिरमौर जिला को इस आपदा की घड़ी के दौरान नजरअंदाज किया है । उन्होंने कहा कि हाल ही में जो सिरमौर जिला में बादल फटने की दर्द+नाक घटना हुई, जिसमे पांच लोग मर गए, सैकड़ो पेड़ जड़ से उखड़ गए और फैसले तबाह हो गई और दुख की बात तो यह है कि सरकार का एक भी राजनीतिक प्रतिनिधि अभी तक मौके का जायजा लेने नहीं आया, कहां है सिरमौर जिला के मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता पूछ रही है।
सुखराम चौधरी ने कहा कि बादल फटने की घटना के तुरंत बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल मौके पर पहुंचे और वहां हुए नुकसान का जायजा लिया, उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने भी मौके का जैसा लिया। विनोद जिसके परिवार के पांच सदस्य इस हा+दसे में मर गए और वह इस दुनिया में अकेले रह गए । सरकार के किसी भी व्यक्ति ने उनको भी पूछने का कष्ट नहीं किया , यह गंभीर विषय है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि वह सिरमौर जिले में आए और जहां बादल फटा है उसका दौरा कर नुकसान का आंकलन भी करें और इस क्षेत्र में जितना भी नुकसान हुआ है जनता को मुआवजा देकर राहत पहुंचाने का कार्य करें।गौरतलब है कि सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल की ग्राम पंचायत मुगलावाला के सिरमौरी ताल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।
