राहुल चावला, शाहपुर: द्रोणाचार्य महाविद्यालय रैत में शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से मिट्टी को नमन ,वीरों का वंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें वीर नारियों,पूर्व सैनिकों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इसमें देश भक्ति के गाने ओर डांस का भी कार्यक्रम हुआ। यहां पर वीरों और उनकी कुर्बानियों को याद किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के जिला कांगड़ा के समन्वयक ने सभी मेहमानों का स्वागत किया और देश भक्ति के गानों पर बच्चों को 1100 रुपए दिए। वहीं वीर नारियों और पुर्व सैनिकों को शॉल और टोपी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बल्शेर सिंह ने देश भक्ति का गाना गा कर सभी की आंखे नम कर दी।
इस मौके पर राजेश्वरी देवी पूर्व स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी ,वीर नारी मंजू चौधरी ,विंता देवी ,सीपीओ नौसेना ओम प्रकाश ,डॉ. बीएस पठानिया ,ऑनरेरी कैप्टन जनमेज सिंह राणा,फ़्लाइंग ऑफिसर ओम प्रकाश ,एसएम रतन सिंह,हवलदार प्रकाश चंद सहित वीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
