नाहन : देवेंद्र कुमार -पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य पर नाहन में सिरमौर जिला भाजपा ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके दिखाएं मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है
मीडिया से बात करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के योगदान के चलतेेे देश को एक नई पहचान मिली है और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता । उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई का हिमाचल से विशेष लगाव था और प्रदेश के लिए जो कार्य उन्होंने किए है उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा । उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की दूरगामी सोच का ही परिणाम था कि आज दूर-दराज के गांव भी उनके द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जुड़कर समाज की मुख्यधारा में आए है।
