By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता देगी प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता देगी प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल
himachalNews

जरूरतमंद परिवारों को हर संभव सहायता देगी प्रदेश सरकार : डॉ. शांडिल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/18 at 5:59 PM
Share

सोलन -:स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य अति गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली लाना है। इसी उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत पात्र परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। वह शुक्रवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कण्डाघाट में योजना के नए लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।

अति निर्धन परिवारों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा

डॉ. शांडिल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि कोई भी परिवार अभाव में जीवन यापन करने के लिए मजबूर न हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सम्मान और गरिमा के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सके। उन्होंने कहा कि बी.पी.एल. श्रेणी में शामिल किए गए जरूरतमंद परिवारों को ‘मेरा परिवार, सुखी परिवार’ अभियान से जोड़ा जा रहा है।उन्होंने बताया कि कण्डाघाट विकास खण्ड में अब तक 798 तथा सोलन विकास खण्ड में 713 परिवारों को ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना से जोड़ा जा चुका है। पात्र परिवारों को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

दो लाख अति निर्धन लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पात्र परिवारों को हिमकेयर, सहारा योजना, स्वरोजगार के साधन, आवास सहायता, सस्ता राशन, 300 यूनिट निःशुल्क बिजली, पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक सहायता तथा समय पर पेंशन जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग दो लाख अति निर्धन लोगों को इन योजनाओं के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने पात्र लोगों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने का आग्रह करते हुए कहा कि योजना का लाभ लेने के इच्छुक परिवार 20 सितंबर 2026 तक अधिकृत कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की दी जानकारी

खंड विकास अधिकारी सोलन मंजुला कंवर ने बताया कि बेसहारा, वृद्धजन, विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग, गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति तथा ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 75 हजार रुपये या इससे कम है, योजना के लिए पात्र हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्रता के अनुसार दिव्यांगता प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति तथा स्वघोषणा पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।इस अवसर पर डॉ. शांडिल ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निवारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

TAGGED: Solan health minister
Chandrika September 18, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सायरोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बिखरी लोक संस्कृति की छटा
Next Article नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नगरोटा बगवां में 150 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

Ago

सायरोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बिखरी लोक संस्कृति की छटा

Ago

डल झील में राधाष्टमी मेले का आगाज, चिट्टे के खिलाफ उठी आवाज

Ago

ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर से मारपीट मामले में पुलिस जांच पूरी, पिस्टल दिखाने के आरोप की नहीं हुई पुष्टि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?