विकास शर्मा, चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आए पंजाब के जालंधर जिला के नकोदर के श्रद्धालु की गाड़ी दुर्घट+ना का शिकार हो गई। हा+दसा गुरुवार रात 12 बजे के करीब पेश आया है। गनीमत ये रही की इस हादसे में गाड़ी के सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई हैं।
मिली जानकारी के तहत एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिस वक्त यह दुर्घट+ना हुई कार में चार लोग सवार थे। यह चारों लोग मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आए थे और एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल से इन्होंने गाड़ी खाना लाने के लिए निकाली थी। होटल से कुछ दूरी पर सड़क में कुत्ता आने के कारण गाड़ी को दूसरी तरफ मोड़ा गया और ब्रेक लगाने पर गाड़ी रुकते रुकते गहरी खाई में गिर गई।
इस हाद+से में गाड़ी में सवार चारों व्यक्तियों को मामूली चो+टे ही आई हैं। पुलिस थाना चिंतपूर्णी से मिली जानकारी के अनुसार किसी भी व्यक्ति ने कोई भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई हैं। वहीं कार सवार गुरजंट सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मदद की जिसके बाद जेसीबी बुलाकर गाड़ी को खा+ई से बाहर निकाला गया।
