संजु चौधरी, शिमला(TSN): आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीटों में भाजपा को विजय मिलेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रदेश की जनता समर्थन देगी। यह बात मंगलवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
वहीं इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से की गई सीपीएस की नियुक्तियों पर भी कांग्रेस को घेरा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आर्थिक तंगी के बावजूद सीपीएस की नियुक्ति और उन्हें कैबिनेट रैंक देना सरासर गलत था, जिसके लिए अब न्यायालय ने भी अपना फैसला सुरक्षित कर लिया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार लोन ले रही है लेकिन बावजूद इसके प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पा रही हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता के लिए नई सुविधा और संस्थान खोलने के बजाए स्कूल और अस्पतालों को बंद करने का काम किया हैं। वहीं सरकार की ओर से प्राकृतिक खेती को बंद करने का भी उन्होंने विरोध जताया हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर हिमाचल में वह सामर्थ्य है कि यहां से तैयार उत्पादों को देश-विदेश तक पहुंचा जा सकता है और किसानों की आर्थिक को बढ़ाया जा सकता हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने प्राकृतिक खेती को लेकर प्रदेश में बेहतरीन प्रयास किए थे और अब कांग्रेस सरकार इसे भी बंद करने जा रही हैं। यह सरकार की पिछड़ी सोच को दर्शाती है क्योंकि भाजपा की ओर से प्राकृतिक खेती को प्रदेश में चलाया गया था इसीलिए सरकार इसे बंद करने जा रही हैं।
