विकास शर्मा,चिंतपूर्णी(TSN): हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिर न्यास के लंगर हॉल बाबा श्री माईदास सदन में श्रद्धालुओं को पहाड़ी धाम परोसी गई। इस धाम में चावल चने की दाल मां की दाल, मद्रा,मानी, मीठा सलुना परोसा गया।
इस मौके पर उत्तराखंड से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि मंदिर न्यास का लंगर हॉल काफी साफ सुथरा है और साफ सफाई के साथ-साथ बैठने की उचित व्यवस्था हैं। इसके अलावा मंदिर न्यास की ओर से जो स्पेशल पहाड़ी धाम परोसी गई है वह बहुत ही स्वादिष्ट हैं।
बता दें कि इन दिनों शारदीय नवरात्रों के अवसर पर प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शनों के लिए माता के दरबार पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से भी श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह लंगर भी लगाए गए हैं जहां पर श्रद्धालु लंगर का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
