मंडी : धर्मवीर (TSN)- पूर्व में रही भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में मंडी जिला में अनेकों कार्य किए हैं, लेकिन सीएम सुक्खू अपने 10 माह के कार्यकाल में मंडी जिला के लिए एक पैसे का भी योगदान नहीं कर पाए हैं। यह पलटवार पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा के दौरे के दौरान बल्द्वाड़ा में सीएम सक्खू पर किया है।
मंडी में बीजेपी ने कितना विकास करवाया है, जनता देगी इसका जबाव
जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होने अपने कार्यकाल में मंडी जिला के लिए सरदार पटले यूनिवर्सिटी व शिवधाम सहित अनेकों प्रोजैक्ट लाए। लेकिन सुक्खू बताएं की उन्होंने अपने 10 माह के कार्यकाल में मंडी जिला के लिए क्या किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को दिन रात केवल विपक्ष की याद आती है। सीएम अपना सारा समय विपक्ष को कोसने में खराब कर रहे हैं। उन्होंने सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने यदि कांग्रेस को मौका दिया है तो सुक्खू को व्यक्तिगत छींटाकशी के बजाय विकास पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व में रही उनकी सरकार ने प्रदेश में बहुत विकास करवाया हैं। चुनावों में कांग्रेस मात्र बहुत कम अंतर से जीतकर सत्ता में आई है और किस्मत से सुक्खू सीएम बने हैं। सीएम सुखविंदर सिंह को यह नही भूलना चाहिए कि यह दौर ज्यादा लंबा चलने वाला नहीं हैं। मंडी में हुए विकास कार्यों का जबाव सुक्खू को आने वाले समय में मंडी की जनता ही देगी। सीएम को ज्ञात होना चाहिए कि 2022 के विधानसभा चुनावों में मंडी में 10 में से 9 सीटों पर कांग्रेस को हार मिली है।इससे पूर्व बल्द्वाड़ा पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने धर्मपुर विधानसभा का भी दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सरकाघाट विधायक दलीप ठाकुर, सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल भी मौजूद रहे।
