By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में हुआ तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का हुआ, उपमुख्यमंत्री ने किया समापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में हुआ तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का हुआ, उपमुख्यमंत्री ने किया समापन
himachalNews

हमीरपुर में हुआ तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का हुआ, उपमुख्यमंत्री ने किया समापन

admin
admin 5 Min Read
Updated 2023/11/06 at 5:04 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जिला हमीरपुर के नादौन स्थित व्यास नदी पर तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का समापन रविवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पांच राज्य के चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और जल्द ही मुख्यमंत्री प्रदेश में आकर जनता से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा हुई हैं।
प्रदेश की वित्तीय हालत पर भाजपा की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार देश में वित्तीय अनियमितताओं के रूप से जानी जाएगी । उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने प्रदेश को वित्तीय कर्ज के तले डुबो दिया है और भाजपा ने विधानसभा चुनाव सरकारी खर्च पर ही लड़ा था । उन्होंने भाजपा की ओर से पेश किए जा रहे आंकड़ों पर भी सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि भाजपा नेता न जाने किस एजेंसी से इस तरह के आंकड़े जुटा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में वित्तीय अनुशासन लाने की दिशा में कदम बढ़ाया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की ओर से हिमाचल हित में लगाए गए प्रस्ताव का भी विरोध किया हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जयराम ठाकुर उंगली काटकर शहिद बनने की कोशिश कर रहे हैं ।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को घेरते हुए कहा कि जयराम ठाकुर हिमाचल के लिए जान देने की बात कहते हैं लेकिन जब हिमाचल के हित पर विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाता है तो वह अपने दल के साथ वॉक आउट करते हैं। भाजपा नेताओं की ओर से प्रदेश में कानून व्यवस्था के बिगड़े हालात व नशे की बढ़ती वारदातों पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर स वर्तमान सरकार को विरासत में ही यह सब मुद्दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में पहले भ्रष्टाचार के चलते हमीरपुर में अधीनस्थ चयन आयोग में जमकर धांधलियां हुई जिसका खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा हैं।
क्रिप्टोकरंसी की जांच को सीबीआई में देने के मुद्दे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की ओर से गठित एसआईटी ने बेहतरीन काम किया है और पिछले दिनों ही तीन पुलिस कर्मियों के अलावा फॉरेस्ट गार्ड को भी गिर+फ्तार किया गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस में काफी ज्यादा सक्षम अधिकारी हैं जो इस केस को हल करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे में आम जनता को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है और इसके मुख्य आरोपी देश छोड़कर भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इंटरपोल की मदद लेकर उनको भी वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।
वाटर सेस के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के पानी का हक प्रदेश सरकार का है और प्रदेश सरकार सच के मुद्दे पर फैसला ले चुकी हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों में भाजपा ने कोई भी रोक नहीं लगाई थी तो हिमाचल सरकार पर इस मुद्दे पर सवाल क्यों उठाया जा रहा हैं । उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स लगाकर सरकार ने राजस्व बढ़ाने का काम किया है तो भाजपा अपने समय में इसे लागू क्यों नहीं कर पाई थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे पर सरकार के समक्ष सवाल तो उठाती है लेकिन खुद अपने समय में कुछ भी नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बातचीत के साथ सभी मुद्दों को हल कर रही है लेकिन भाजपा को इसमें भी परेशानी हो रही हैं।
TAGGED: Asian Rafting, Championship, Deputy Chief Minister, hamirpur
admin November 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश में पहली राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,कृषि मंत्री ने किया समापन
Next Article किसी भी खाद्य उत्पाद पर संदेह होते ही फूड सेफ्टी विभाग को दें इसकी सूचना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?