By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: किसी भी खाद्य उत्पाद पर संदेह होते ही फूड सेफ्टी विभाग को दें इसकी सूचना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > किसी भी खाद्य उत्पाद पर संदेह होते ही फूड सेफ्टी विभाग को दें इसकी सूचना
himachalNews

किसी भी खाद्य उत्पाद पर संदेह होते ही फूड सेफ्टी विभाग को दें इसकी सूचना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/11/06 at 2:56 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- त्यौहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर के कार्य को तेज कर दिया है। अक्तूबर महीने में ही विभाग ने 58 सैंपल भरकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है, जबकि इस महीने भी सैंपल भरने का कार्य लगतार जारी है।

फूड सेफ्टी विभाग मंडी जिला के सहायक आयुक्त एल.डी. ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विभाग अभी तक 227 सैंपल जांच के लिए भेज चुका है जिसमें से 84 सैंपल फेल पाए गए हैं। ऐसे कुछ मामलों को निपटारे के लिए एडीएम मंडी के पास और कुछ मामलों को विभाग अपने स्तर पर निपटाता है। एडीएम मंडी के पास भेजे गए 26 मामलों में 10 लाख 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है जबकि विभाग ने अपने स्तर पर 31 मामलो को निपटाते हुए 2 लाख 90 हजार का जुर्माना वसूल किया है। अभी तक कुल मिलाकर 13 लाख का जुर्माना वसूला जा चुका है। उन्होंने बताया कि विभाग वर्ष भर सैंपल भरकर उन्हें जांच के लिए भेजता है और सैंपल फेल हो जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अम्ल में लाई जाती है। लिए गए सैंपल की 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट आ जाती है। यदि सैंपल जांच में फेल हो जाता है तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाती है।

लोगों से बिल लेकर खरीददारी करने का किया आग्रह

एल.डी. ठाकुर ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे खाद्य उत्पादों की खरीद बिल के साथ करें और यदि उन्हें किसी भी खाद्य पदार्थ में कोई संदेह नजर आता है तो इसकी जानकारी विभाग को दें। ऐसी जानकारियां देने के लिए विभाग ने हेल्पलाईन नंबर भी जारी कर रखा है। 7649900015 नंबर पर फोन करके उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

TAGGED: Mandi food safety department
Chandrika November 6, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर में हुआ तीन दिवसीय एशियाई राफ्टिंग चैंपियनशिप का हुआ, उपमुख्यमंत्री ने किया समापन
Next Article झंडूता क्षेत्र के लोग कई समस्याओं से जूझ रहे… लेकिन संबधित विभाग गंभीर नहीं दिख रहे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?