संजीव महाजन,नूरपुर(TSN): नूरपुर के मलकवाल स्थित विद्यावती इंटरनेलशनल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम में चंद्र कुमार चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन,पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ओर पूर्व विधायक अजय महाजन भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप में प्रदेश के आठ ज़िलों कांगड़ा, शिमला,सोलन,मंडी, बिलासपुर,
चंबा, सिरमौर ओर कुल्लू में आयोजित जिला स्तरीय कुराश चैंपियनशिप के सब जूनियर कैडिट्स ओर जूनियर वर्ग के 250 चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया।
कृषि मंत्री ने कहा कि इस तरह का राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है और उन्हें खुशी है कि कुराश जैसी नई खेलों के प्रति बच्चों का शानदार रुझान देखने को मिल रहा हैं। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का बेहतर अनुसरण होता हैं।
