मंडी : धर्मवीर (TSN)- फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर निवेशकों के साथ ठ+गी करने वाली क्यूएफएक्स कंपनी के चार और लोगों को पुलिस ने गिर+फ्तार किया है। कंपनी की महिला डायरेक्टर को गिर+फ्तार करने के साथ मंडी पुलिस अभी तक इस मामले में 7 लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। जबकि मुख्य आरोपी विदेश भाग चुका है और पुलिस उसे भारत वापस लाने की कोशिश कर रही है।
गिर+फ्तार किए गए आरोपियों में रमेश चन्द पुत्र शेर सिंह गांव नकेहड़ डा हराबाग तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी उम्र 32 साल, केवल कृष्ण पुत्र स्व. रूप चन्द गांव व डा टकराला तहसील अम्ब जिला ऊना उम्र 51 साल, चमन लाल पुत्र शंकर दास निवासी गांव पंचजन डा दूल तहसील जोगिन्द्र नगर जिला मण्डी उम्र 44 साल और जितेन्द्र कुमार उर्फ जुली पुत्र कृष्ण देव गांव बालक रूपी डा व तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी उम्र 45 साल शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने इनके घरों से हिरासत में लिया और बल्ह थाने में पुरी कानूनी प्रक्रिया को अंजाम देते हुए गिर+फ्तार करने के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन लोगों को गिर+फ्तार कर चुकी है जिसमें इस सारे एपिसोड का मास्टरमाइंड चंद्रमोहन निवासी दिल्ली, दिनेश चोपड़ा निवासी अम्बाला और नीतू सूद निवासी गुम्मा शामिल है। नीतू सूद राजेंद्र सूद की पत्नी है जोकि विदेश (दुबई) भाग गया है। पुलिस ने इसे वापिस भारत लाने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है। सीबीआई के माध्यम से इसे वापिस भारत लाने का रेड कॉर्नर नोटिस जल्द ही जारी किया जा सकता है। गिर+फ्तार किए गए लोगों की इस पूरे मामले में अहम भूमिका है। पुलिस इनसे अब गहनता से पूछताछ करेगी जिससे मामले को आगे ले जाने में काफी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि अभी और भी लोग पुलिस की रडार पर हैं और जल्द ही उनकी गिर+फ्तारी भी हो सकती है। पुलिस की टीमें कुछ लोगों को गिर+फ्तार करने के लिए निकल भी चुकी हैं।
किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा
एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने चार लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी इसमें दोषी हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
