By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पड्डल में लगा मेला… 15 राज्यों के हस्तशिल्पि पहुंचे अपने उत्पादों के साथ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पड्डल में लगा मेला… 15 राज्यों के हस्तशिल्पि पहुंचे अपने उत्पादों के साथ
himachalNews

पड्डल में लगा मेला… 15 राज्यों के हस्तशिल्पि पहुंचे अपने उत्पादों के साथ

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/27 at 7:51 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- मंडी शहर के पड्डल मैदान में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा 10 दिवसीय गांधी शिल्प बाजार प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 15 राज्यों के 100 शिल्पकार खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए यहां पहुंचे हुए हैं।

इन 15 राज्यों में हिमाचल प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, यूपी, गुजरात और पश्चिम बंगाल से आए शिल्पकार शामिल हैं। इस प्रदर्शनी एवं बिक्री में घरेलू साज-सज्जा का सामान, खादी के वस्त्र, जूते-चप्पल, रोजमर्रा की चीजें, कुल्लवी शॉल और अन्य प्रकार के ढेरों उत्पाद शामिल हैं। इसके साथ ही लोगों के खाने-पीने के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाने वाले स्टॉल भी लगाए गए हैं। गुजरात से आए शिल्पकार चंद्र भाई, मंडी जिला में कुल्लू शॉल बनाने वाले कर्म सिंह और मनाली से आए शिल्पकार दौलत राम ने बताया कि प्रदर्शनी एवं बिक्री को लेकर लोगों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा और लोग इन उत्पादों की खरीददारी कर रहे हैं। इन्होंने इस प्रदर्शनी को आयोजित करने के लिए केंद्र सरकार का आभार भी जताया और बताया कि केंद्र सरकार द्वारा उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए देश भर में इस तरह के मंच मुहैया करवाए जा रहे हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस प्रदर्शनी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग इन उत्पादों को देखने और खरीदने के लिए पड्डल मैदान पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि हस्त निर्मित उत्पादों को खरीदने का यह बेहतरीन मौका है और यहां जरूरत का बहुत सा सामान एक ही छत के नीचे मिल रहा है।बता दें कि भारत सरकार द्वारा देश भर के हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के मेलों का आयोजन किया जाता है। मंडी में यह मेला काफी लंबे समय के बाद लगाया गया है जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 दिवसीय यह मेला आने वाली 3 दिसंबर को समाप्त हो जाएगा।

TAGGED: Mandi Fair organized in Paddal
Chandrika November 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले के समापन पर राज्यपाल ने देव पालकियों को कंधा देकर किया विदा
Next Article फॉरेक्स ट्रेडिंग स्कैमः एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने की चार और लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?