नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- सिरमौर जिला के कालाअम्ब स्तिथ हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट में राज्य स्तरीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है । इस शिविर में हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 1300 एनसीसी छात्रा कैडेट्स हिस्सा ले रहे है।
मीडिया से बात करते हुए कर्नल संजय शांडिल ने बताया कि यह वार्षिक कैंप दो चरणों में आयोजित हो रहा है जिसमें प्रदेश की विभिन्न जिलों की 1300 एनसीसी केडेट्स हिस्सा ले रही। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स के लिए यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहता है इस दौरान इनको मिलिट्री ट्रेनिंग,फायरिंग, मेप रीडिंग सहित कई तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में देश भक्ति की भावना जगाता है साथ ही एक अनुशासन का भी पाठ पढ़ाता है। उन्होंने इस प्रशिक्षण के लिए हिमालयन ग्रुप आफ प्रोफेशनल इंस्टिट्यूट काला अम्ब का स्थान मुहैया करवाने के लिए आभार जताया।हिमालयन ग्रुप ऑफ़ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के निदेशक रजनीश बंसल ने बताया कि कैम्प के आयोजन के लिए कर्नल संजय शांडिल द्वारा स्थान उपलब्ध करवाने के लिए आग्रह किया गया था जिसके बाद इंस्टीट्यूट द्वारा एनसीसी को स्थान उपलब्ध करवाया गया है जहाँ तमाम सुविधाएं मौजूद है।
